समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गयी है. फिलहाल शारदा सिन्हा की हालत गंभीर होने के कारण उनको दिल्ली एम्स के ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. उनके बेटा अंशुमान ने अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करते हुए ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि अब मां कुछ देर पहले वेंटिलेटर पर चली गई है. यह खबर सच है, प्रार्थनाओं और दुआओं की बहुत जरूरत है, क्योंकि मां की हालत फिलहाल बहुत गंभीर है.

इसके बाद यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर शारदा सिन्हा के बेटा अंशुमान ने लोगों से अपील करते हुए छठी मईया से प्रार्थना करने के लिए कह रहे है. वीडियो के माध्यम से कह रहे है कि मां शारदा सिन्हा की हालत बहुत ही गंभीर है, आप लोग प्रार्थना करें. यह खबर सही है. मां की अचानक स्थिति बिगड़ी है, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. फिलहाल मां के स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिख रहा है.

खबर अपडेट की जा रही है

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150