समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी, डिप्टी CM ने किया एलान; अब यह होगी नई पहचान

उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खुद पटना में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का ऐलान किया है। दरअसल लंबे समय से बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की चर्चा थी लेकिन इस बीच सोमवार को सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाएगा। आपको बता दें कि सुलतानगंज रेलवे स्टेशन भागलपुर जिले में स्थित है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भागलपुर के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का नाम अजगैबीनाथ धाम रखने को लेकर नगर परिषद ने सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा है, जिसे बिहार सरकार जल्द ही भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय के पास भेजेगा।

IMG 20231027 WA0021

दरअसल कई साल पहले से ही यहां के स्थानीय लोग, पंडा समाज और जूना अखाडा़ समिति रेलवे स्टेशन का नाम अजगैबीनाथ धाम रेलवे स्टेशन करने की मांग कर रहे थे। नगर परिषद ने अब इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है।

IMG 20241026 WA0019IMG 20230604 105636 460

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब देश के किसी रेलवे स्टेशन का नाम बदला जा सकता है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन किया जा चुका है। इसके अलावा इलाहाबाद स्टेशन का नाम बदलकर भी प्रयागराज किया जा चुका है। मध्य प्रदेश में भी रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए थे।

IMG 20240904 WA0139Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledSamastipur Town AdvIMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02