मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

912 करोड़ से दरभंगा एयरपोर्ट को मिलेगा नया टर्मिनल भवन, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आगामी 20 अक्टूबर को दरभंगा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास किये जाने की खबर से जिले के लोगों में खुशी की लहर है। लोग बेसब्री से नए एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को दरभंगा एयरपोर्ट के नये सिविल टर्मिनल के निर्माण का ठेका दिया गया है। सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि नये टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य दो साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

गोपालजी ठाकुर ने कहा कि लगभग 54 एकड़ में 912 करोड़ की लागत से नए टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा। सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव के निर्माण से यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। विस्तारित एप्रन में एक साथ14 विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी। विश्वस्तरीय नए टर्मिनल भवन सहित अन्य संरचनाओं का निर्माण 78 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।

IMG 20241003 WA0063

IMG 20230604 105636 460

बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट का स्थायी सिविल टर्मिनल 54 एकड़ में बनेगा जो एनएच-27 से जुड़ा रहेगा। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना होगा। वहीं, 24 एकड़ जमीन पर रनवे बनाया जाएगा। रात में और कुहासे के समय विमानों की आवाजाही में सुविधा के लिए आईएलएस सिस्टम भी लगाया जायेगा। सांसद ने गुरुवार को दरभंगा हवाई अड्डे पर पहुंचकर पीएम के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थल निरीक्षण किया।

IMG 20240904 WA0139

इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की ही देन है कि हवाई चप्पल पहनने वालों का हवाई जहाज पर सफर करने का सपना साकार हो रहा है। इस मौके पर मंत्री हरि सहनी, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, डीएम राजीव रौशन, दरभंगा हवाई अड्डा के कार्यकारी निदेशक पार्थ साहा, उप महा प्रबंधक मनोज सिंह, उप महाप्रबंधक आईटी मुकेश कुमार, भाजपा नेता उदयशंकर चौधरी, पारसनाथ चौधरी, कृष्ण भगवान झा, माधव आजाद, पिंटू झा, विकास, विवेक चौधरी, आशुतोष झा आदि मौजूद थे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150