Samastipur Town पर चली खबर तो जिला प्रशासन ने बाजार समिति के मुख्य द्वार से हटाया अतिक्रमण, दोनों गेट खुल जाने के बाद जाम से काफी हद तक निजात
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर बाजार समिति के मुख्य गेट पर दो गेट थे जिसमें से एक गेट को बंद कर उसी के सामने वर्षो से आलू, प्याज व फल कारोबार किया जा रहा था। इस कारण एक ही गेट से व्यवसायी को आना-जाना करना पड़ रहा था जिसके कारण रोजाना जाम लगा रहता था। दुर्गा पूजा की खरीदारी को लेकर जाम की भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। रविवार को इससे संबंधित खबर Samastipur Town Media ने प्रमुखता से दिखाया था।
@samastipurtown पर चली खबर तो जिला प्रशासन ने बाजार समिति के मुख्य द्वार से हटाया अतिक्रमण, दोनों गेट खुल जाने के बाद जाम से काफी हद तक निजात#Samastipur @DM_Samastipur pic.twitter.com/sFxsDkyLXu
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 2, 2024
जिसके बाद बुधवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने खुद ही पहुंकर बाजार समिति के मुख्य द्वार पर व्याप्त अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाते हुए मुख्य द्वार को खोलवा दिया। दोनों गेट खुल जाने के बाद इस मार्ग में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

