समस्तीपुर: महज 12 वर्ष की उम्र में कराटे के 33 केजी भार वर्ग में वंशिका ने जीता गोल्ड मेडल, अपने से ज्यादा वजनी प्रतिद्वंद्वी को दिया मात
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : महज 12 वर्ष की उम्र में कराटे के 33 केजी भार वर्ग में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर वंशिका ने अपनी उड़ान में एक कदम बढ़ा दिया है। वंशिका अभी से कराटे के खेल में ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना लेकिन मैदान में अपना फंख फैलाना शुरु कर दिया हैं। शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में जिला स्तरीय जुडो कराटे के फाइनल में वंशिका ने अपने से ज्यादा वजनी प्रतिद्वंद्वी को अपने समक्ष घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
पत्रकार पिता उषित चन्द लाल और मां शिपरा शिवानी की 12 वर्षीय पुत्री वंशिका अपने वजन से ज्यादा मुक्का मारने की आदी है। जापानी मार्शल आर्ट की पहचान को बढ़ाने के लिए बहुत कुछ कर रही हैं, जो आने वाले वर्षों में ओलंपिक में अपनी शुरुआत करने के लिए बेताब है। जिला स्तर पर मेडल जीतने के बाद अंशिका ने बताया कि हर लड़की को जूडो कराटे मार्शल आर्ट जैसे आत्मरक्षा की सीख रखनी चाहिए। प्रत्येक विद्यालय में इसकी अलग से व्यवस्था कर एक क्लास चलनी चाहिए, जिससे बेटियां अपनी रक्षा स्वयं कर सके।


