बिहार के उद्यमियों की आज खुलेगी लॉटरी: 5 लाख 41 हजार 667 फॉर्म में से 9 हजार 247 लोगों को मिलेगा लाभ, शाम पांच बजे होगा फैसला
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 9247 लाभार्थियों का चयन आज यानी शुक्रवार को होगा। उद्योग विभाग के सभागार में कंप्यूटर लॉटरी(रैंडेमाइजेशन) के जरिये लाभुकों का चयन होगा। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा की मौजूदगी में शुक्रवार शाम 5 बजे कंप्यूटर लॉटरी निकाली जाएगी। नीतीश कुमार ने बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की। अब तक हजारों युवाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है और वे अपना अपना काम शुरू कर चुके हैं। राज्य में रोजगार और निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर बढ़ाने के लिए योजना चलाई गई है.
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत इस वर्ष 5 लाख 41 हजार 667 आवेदन आए हैं। अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के 99875, अति पिछड़ा वर्ग के 154417, युवा उद्यमी वर्ग के 151384, महिला उद्यमी वर्ग के 109609 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 26382 आवेदन आए हैं। इन पांच कैटेगरी में से पहले चार में से हरेक से दो-दो हजार लाभार्थियों का चयन होगा।

वहीं, अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के अंतर्गत 1247 लाभार्थियों का चयन होगा। यानी कुल 9247 लाभार्थी चयनित किए जाएंगे। राज्य में पिछले वर्ष तक कुल 34,441 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। उनके बीच 2660 करोड़ की राशि बांटी जा चुकी है।

बिहार में उद्योग धंधें के विस्तार और अधिक से अधिक बेरोजगारों को काम दिलाने के उद्येश्य से नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का आरंभ किया। इस योजना के तहत अपनी यूनिट लगाने के लिए सरकार दस लाख रुपए का लोन देती है। इसमें 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इसे मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/महिला/युवा उद्यमी योजना के नाम से भी जाना जाता है।अब तक हजारों युवा और बेरोजगार इस योजना का लाभ उठा कर अपना कारोबार शुरू कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन विधि से 2024-25 के लाभुकों का चयन आज विकास भवन स्थित उद्योग विभाग के कार्यालय में किया जाएगा।#BiharHaiTaiyar #InvestInBihar #IndustriesBihar #AdvantageBihar@mishranitish @BandanaPreyashi pic.twitter.com/GnEALXe5qU
— Department of Industries, Bihar (@IndustriesBihar) August 23, 2024




