समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSSamastipur

तीन घंटे में पूरा होगा पूर्णिया से पटना का सफर, समस्तीपुर के दलसिंहसराय-रोसड़ा होते हुये गुजरेगी एक्सप्रेस-वे

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मंगलवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के लिए बजट पेश किया. इस बजट में पूर्णियावासियों को खुशियों से भरी सौगात मिली है. बजट में पटना से पूर्णिया एक्सप्रेस-वे निर्माण को मंजूरी मिल गयी है. यह ग्रीनफील्ड सड़क 215 किलोमीटर लंबा होगा. पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे करीब 215 किमी लंबा होगा.

इसके बनने से पटना से पूर्णिया आने-जाने में केवल तीन घंटे ही लगेंगे. जबकि अभी इन दोनों शहरों के बीच की दूरी तय करने में करीब आठ घंटे का समय लगता है. इस पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे बनने से दोनों शहर की दूरी भी 366 किलोमीटर से घटकर मात्र 215 किलोमीटर रह जायेगी.

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

एक्सप्रेस-वे का क्या होगा रूट

पटना से पूर्णिया एक्सप्रेस वे पटना में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से शुरू होगी और समस्तीपुर के दलसिंहसराय, रोसड़ा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, उदाकिशुनगंज होते हुए पूर्णिया तक जाएगी.एक्सप्रेस-वे का तात्पर्य उन सड़क से है जिसपर केवल एक दो जगहों पर ही ट्रैफिक के बीच में प्रवेश की इजाजत होती है.

अभी पटना से पूर्णिया जाने के लिए दो रास्ते

अभी पटना से पूर्णिया जाने के लिए दो रास्तों का विकल्प है. पटना से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया होते हुए एक रूट से गाड़ियां पूर्णिया जाती हैं जो करीब 366 किलोमीटर पड़ता है. करीब 8 से 9 घंटे का यह सफर होता है.जबकि दूसरे रूट यानी पटना से मोकामा, बेगूसराय, खगड़िया से बिहपुर व नवगछिया होकर पूर्णिया की दूरी 303 किलोमीटर पड़ती है जो करीब 6 से 7 घंटे में तय की जाती है. अब नये सड़क पर केवल 215 किमी तक ये दूरी घटकर रह जाएगी और महज 3 से 4 घंटे के अंदर पटना से आप पूर्णिया पहुंच सकेंगे.

IMG 20230728 WA0094 01

सीमांचल और मिथिलांचल के लोगों को होगा फायदा

इस एक्सप्रेस वे के बनने से पूर्णिया, कोसी, सीमांचल के साथ मिथिलांचल के आलावा पटना, वैशाली, बेगुसराय, नालंदा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा,पूर्णिया के लोगों को फायदा होगा.

वीडियो :

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150