समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नेपाल में भारी बारिश से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए; कई गांवों में घुसा पानी

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नेपाल में हो रही भारी बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंडक बराज पर सभी 36 गेट खोल दिए गए हैं। यहां पर तैनात सभी अधिकारियों औऱ कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश से नदी उफना गई है। नेपाल के देवाघाट से शनिवार को चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके रविवार दोपहर तक गंडक बराज पहुंचने की संभावना है। पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंडक बराज के सभी गेट को आंशिक रूप से ऊपर उठा दिया गया है। पश्चिम चंपारण जिले के कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

गंडक बराज से शनिवार शाम पांच बजे तक 2.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंडक नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख ने रविवार दोपहर तक 3.53 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की संभावना जताई है। उन्होंने पत्र लिखकर मुख्य अभियंता को गंडक में अत्यधिक पानी अचानक बढ़ने को लेकर अलर्ट किया है। पश्चिमी चंपारण जिला प्रशासन ने भी गंडक नदी के किनारे के प्रखंडों और पंचायतों को अलर्ट कर दिया है।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता सियाराम पासवान ने बताया कि बढ़ते जलस्तर को देखकर बराज पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मियों को हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिन-रात बराज पर कैंप किया जा रहा है। पल-पल की रिपोर्ट पर नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार नेपाल में बीते एक सप्ताह से अच्छी बारिश हो रही है। इससे गंडक (नेपाल में नारायणी) नदी में उफान आ गया है। नेपाल के देवघाट बराज से पानी छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। वहां से छोड़े जाने के बाद 24 घंटे में पानी गंडक बराज पहुंचता है।

IMG 20230701 WA0080

इधर, पश्चिम चंपारण जिले में सप्ताह में दूसरी बार अच्छी बारिश हो रही है। जलग्रहण क्षेत्र में बारिश होने से गंडक समेत पहाड़ी नदियों में भी उफान आया है। वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व (वीटीआर) से होकर गुजर रहीं पहाड़ी नदियों का पानी गंडक में आकर मिल रहा है। गंडक के बढ़ते जलस्तर से अब निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। वीटीआर के वाल्मीकिनगर वनकक्ष संख्या एम-29 व एम-30, ठाड़ी के जंगल में गंडक का पानी फैलने लगा है। इससे जंगली जानवर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

बगहा पुलिस जिले की बैरागी सोनबरसा पंचायत के भितहा एवं चिउटाहा के हरिजन टोली में गंडक का पानी घुस गया है। सरपंच राजू जायसवाल ने बताया कि सीओ और बीडीओ को इसकी सूचना दे दी गई है। गांव में पानी घुसने से लोग बेघर हो रहे हैं। उन्हें बारिश में रहने के लिए आसरा नहीं मिल रहा है। पानी के दबाव के कारण जमुनिया में 8 साल पुराना डायवर्सन बह गया। रामनगर प्रखंड के हरिहरपुर सहित आधा दर्जन गांवों में मसान नदी का प्रवेश कर गया है। दोन जाने वाली सड़क पर पानी बह रहा है। कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया है। नरकटियागंज के शिवगंज में बारिश का पानी भर गया है। बगहा नगर में गंडक के पानी से दबाव बना हुआ है। गौनाहा में भी कई पहाड़ी नदियां उफान पर हैं।

IMG 20230728 WA0094 01

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150