मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRosera

बिथान में गो’ली मारकर जख्मी करने के मामले में समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को देसी कट्टा के साथ किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसहो गांव में शनिवार की संध्या गोली से जख्मी प्रिंस कुमार के चचेरे भाई धर्मवीर कुमार ने आवेदन देकर बिथान थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर गोली चलाने वाले शंकर मुखिया के पुत्र अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा व एक खोखा बरामद किया गया है। थाना अध्यक्ष जवाहरलाल राम ने बताया कि आरोपित को पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

IMG 20240630 WA0028

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150