होली मिशन स्कूल में ‘रतिरंजन प्रसाद स्मृति मेरिट स्कॉलरशिप एवार्ड समारोह’ का आयोजन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में विद्यालय प्रबन्धन की ओर से सत्र 2023-2024 की वार्षिक परीक्षा में प्रत्येक वर्ग के सभी प्रभागों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को रतिरंजन प्रसाद स्मृति मेरिट स्कॉलरशिप एवार्ड प्रदान कर बच्चों का शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ाने एवं उनके अन्दर शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा ऐसे छात्रोपयोगी गुणों के विकास के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाने का आगाज किया गया।
इस पुरस्कार के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय रतिरंजन प्रसाद के द्वारा होली मिशन स्कूल की स्थापना का उद्देश्य ही समस्तीपुर के छात्र/छात्राओं की मेधा क्षमता को बढ़ाकर एक बहुआयामी शिक्षा प्रदान कर एक आदर्श एवं उच्चस्तरीय नागरिक का निर्माण करना था।

मौके पर उपस्थित विद्यालय की सचिव सह संस्थापिका विभा देवी, निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. एस० के० आमद के कर कमलो द्वारा एवार्ड के लिए चयनित शिशु वर्ग-1 से विश्वजीत कुमार की पुत्री आरोही कुमारी को 99.25 प्रतिशत अंक के लिए, शिशु वर्ग-2 से 99.81 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अविनाश रंजन की पुत्री सर्विका शर्मा को,
शिशु वर्ग-3 से 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रणव कुमार के पुत्र साकेत कुमार को, वर्ग-1 से 95.57 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अमित कुमार की पुत्री सुरभि कुमारी को, वर्ग-2 से 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सरोज कुमार के पुत्र लक्ष्य पराशर को, वर्ग-3 से 93.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अमित कुमार की पुत्री अपर्णा को, वर्ग-4 से 94.38 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ऋषिकेश प्रसाद के पुत्र आरव कर्ण को,
समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में रतिरंजन प्रसाद स्मृति मेरिट स्कॉलरशिप एवार्ड समारोह का आयोजन किया गया।#Samastipur #HolyMissionSchool pic.twitter.com/HUWWltwCJQ
— Samastipur Town (@samastipurtown) April 5, 2024
वर्ग-5 से 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली स्वर्गीय राजीव कुमार की पुत्री स्वानी लक्ष्मी को, वर्ग-6 से 90.22 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली आशुतोष मिश्रा की पुत्री आगस्तîा गौतम को, वर्ग-7 से 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सुबोध कुमार के पुत्र आकाश सुमन को वर्ग-8 (काशीपुर शाखा) से 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मो0 जिया उद्दीन की पुत्री शबनम प्रवीण तथा (मोहनपुर शाखा) से 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली विजय कुमार की पुत्री कुमारी तनिष्का को एवं वर्ग-9 से 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले पवन कुमार सिन्हा के पुत्र अंबर प्रकाश को विद्यालय के एसेब्ली ग्राउंड में उपस्थित सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्र/छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में स्काॅलरशिप एवार्ड का सर्टिफिकेट प्रदान कर प्रोतसाहित किया गया।
मौके पर उपस्थिति उपस्थित अभिभावको एवं छात्र/छात्राओं ने होली मिशन हाई स्कूल के इस साहसिक कदम को मुक्तकंठ से सराहते हुए धन्यवाद दिये। अपने समारेह समरपन भाषण में पूर्व प्राचार्य डॉ. एस० के० अहमद ने पुरस्कार विजेताओं एवं पुरस्कार से वंचित रहने वाले छात्र/छात्राओं को सफलता प्राप्त करने हेतु धन्यवाद ज्ञापन के साथ उन्हें मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय प्रबन्धन तथा अभिभावकों को मुक्त कंठ सेे धन्यवाद दिये। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने की।

