समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

Bihar Higher Education : अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं करेगी सरकार…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षक और अंशकालिक शिक्षकों को सरकार मानदेय नहीं देगी। विश्वविद्यालयों को वहां कार्यरत अतिथि शिक्षकों और अंशकालिक शिक्षकों को मानदेय का बकाया भुगतान करना होगा। शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को उनके पास उपलब्ध आंतरिक स्रोत की राशि से अतिथि शिक्षकों को बकाये मानदेय राशि का भुगतान करने को कहा है। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने राज्य के सभी परंपरागत विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र भेजा है।

अतिथि शिक्षकों को मानदेय भुगतान के लिए शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों को अलग से राशि उपलब्ध कराती थी। शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को उनके पास उपलब्ध राशि का भी पत्र में जिक्र किया है। शिक्षा विभाग के मुताबिक राज्य के 13 पारंपरिक विश्वविद्यालयों में 16 अरब 76 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध है। इनमें विश्वविद्यालायों के शिक्षकों और कर्मियों के वेतन और पेंशन की राशि भी शामिल है। विश्वविद्यालयों को इसी राशि से अतिथि शिक्षकों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

IMG 20240212 WA0019

IMG 20230604 105636 460

उच्च शिक्षा निदेशक ने पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालय अपने आंतरिक स्रोत की राशि से अतिथि शिक्षकों और अंशकालिक शिक्षकों का मानदेय भुगतान कर तत्काल सूचना उपलब्ध कराएं। यह भी कहा है कि आंतरिक स्रोत की राशि के बाद भी इनका भुगतान पूरा नहीं होता है तो विभाग को इसकी जानकारी दें। गौर हो कि हाल ही में शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के साथ बैठक में मौखिक रूप से भी कहा था कि आपके पास पर्याप्त राशि की उपलब्धता दिख रही है। इसलिए अतिथि शिक्षकों के मानदेय का भुगतान विश्वविद्यालय आंतरिक स्रोत की राशि से ही कर दें।

IMG 20230728 WA0094 01

शिक्षा विभाग ने पत्र के साथ ही विश्वविद्यालयों के विभिन्न खातों में उपलब्ध कुल राशि की विवरणी भी भेजी है। इसमें सीए और पीपीटी के आधार पर उपलब्ध राशि की जानकारी दी गई है। इसमें वेतन, पेंशन मद की राशि शामिल है। विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मियों को सैलरी और पेंशन मद में 4 अरब 85 करोड़ की राशि है। सबसे अधिक 2 अरब 70 करोड़ की राशि एलएनएमयू के पास है।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

13 विश्वविद्यालय के खातें में उपलब्ध राशि :

बीएन मंडल विश्वविद्यालय : 2 अरब 28 करोड़,66 लाख 61 हजार 97

मगध विश्वविद्यालय: 3 अरब 45 करोड़ 28 लाख 81 हजार 197

पटना विश्वविद्यालय – 1 अरब 81 करोड़ 32 लाख 47 हजार 461

बीआरएबीयू : 1 अरब 47 करोड़ 57 लाख 26 हजार

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय : 1 अरब 60 करोड़ 58 लाख 50 हजार 705

एलएनएमयू: 2 अरब 70 करोड़ 96 हजार 22 हजार

जेपी विश्वविद्यालय: 67 करोड़ 99 लाख 16 हजार

केएसडीएस: 6 करोड़ 97 लाख 6 हजार 298

टीएमबीयू: 96 करोड़ 70 लाख 1 हजार 572

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय:1 अरब 48 करोड़ 51 लाख 65 हजार 89

पूर्णिया विश्वविद्यालय:44 करोड़ 98 लाख पांच हजार

मुंगेर विश्वविद्यालय: 24 करोड़ 73 लाख 61 हजार

मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय पटना: 40 करोड़ 22 लाख 28 हजार 260

कुल : 16 अरब 76 करोड़ 95 लाख 49 हजार 783 रुपये

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150