समस्तीपुर रेलवे गंडक काॅलोनी में शार्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- रेलवे गंडक कॉलोनी स्थित एक रेलवे कर्मी के सरकारी क्वार्टर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। हालांकि आग पर रेलवे कर्मी ने तत्काल काबू पा लिया, अन्यथा बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे गंडक कॉलोनी स्थित लोको शेड में कार्यरत आनंद कुमार झा के क्वार्टर संख्या 664जी में रविवार की शाम आग लग गयी। घटना के समय रेल कर्मी के परिजन छत पर थे।
बताया जाता है कि रविवार को दिन भर बिजली गायब थी। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर थे। इसी बीच बिजली आयी। जिसके कारण शार्टसर्किट हो गया। जिसमें एक फ्रीज, वाल फैन सहित आसपास रखे अन्य सामान जलकर राख हो गया। धुंआ उठता देखे लोग जब कमरे में पहुंचे तो आग लगी थी। तत्काल मेन बोर्ड से स्वीच काटकर आग पर पानी फेंक कर काबू किया गया।

