समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार इंटर लेवल भर्ती के अभ्यर्थियों को दो बड़ी राहत, अब मिलेगी ये नई सुविधा…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BSSC Inter Level Vacancy : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ( बीएसएससी ) ने सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने और शैक्षणिक, तकनीकी व आरक्षण संबंधी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी से बढ़ाकर 18 मार्च 2024 कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आरक्षण, शैक्षणिक, तकनीकी व अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई ऑरिजनल कॉपी (पीडीएफ के रूप में) भी अपलोड नहीं की है, वे फौरन www.onlinebssc.com पर जाकर अपलोड कर दें। दरअसल कुछ अभ्यर्थियों ने गलत सर्टिफिकेट अपलोड होने जाने के चलते आयोग से एक और अवसर देने का अनुरोध किया था। साथ ही कुछ अभ्यर्थियों ने पासवर्ड भूलने की स्थिति में नया पासवर्ड/ ओटीपी सिर्फ ईमेल पर भेजे जाने के प्रावधान को ईमेल के अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजने का अनुरोध किया था।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने पासवर्ड रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी उपलब्ध करा दिया है। अब पासवर्ड भूलने की स्थिति अभ्यर्थी अपने ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर दोनों से नया पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सर्टिफिकेट अपलोड करने का एक और अंतिम अवसर दिया गया है। आयोग ने कहा है कि इसके बाद अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।

IMG 20240212 WA0019

IMG 20230604 105636 460

आपको बता दें कि इंटर स्तरीय परीक्षा के जरिए कुल 12,199 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया की जानी है। बीएसएससी ने द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए 11 दिसंबर 2023 तक आवेदन लिए थे।

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में निम्न डिटेल्स में सुधार कर सकते हैं- 

– अभ्यर्थी अपने नाम की स्पैलिंग में सुधार कर सकते हैं।

– अभ्यर्थी अपने माता पिता के नाम की स्पैलिंग में सुधार कर सकते हैं।

– कोटि(सामान्य/पिछड़ा वर्ग /अत्यंत पिछड़ा वर्ग )

– EWS प्रमाण पत्र/क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र/जाति प्रमाण पत्र के प्रमाण पत्र संख्या एवं निर्गत तिथि

IMG 20230728 WA0094 01

– जन्म तिथि (सिर्फ दिन एवं माह हेतु)

– सभी प्रकार के शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों के निर्गत की तिथि एवं प्रमाण पत्र की

संख्या

– पता

अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्रों को मूल रूप में स्कैन कर संबंधित कॉलम में पीडीएफ फॉर्मेट में 50केबी से 1 एमबी के बीच फाइल साइज में पीडीएफ अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240115 WA0021 01

अभ्यर्थी निम्नलिखित प्रमाण-पत्रों को अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे- 

– मैट्रिक अंक पत्र।

– मैट्रिक प्रमाण-पत्र।

– इन्टरमीडिएट अंक पत्र।

– इन्टरमीडिएट प्रमाण-पत्र।

– स्थायी निवास प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

– ईडब्ल्यूएस/एनसीएलसी/एससी/एसटी प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

– दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

– स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित का प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

– कंप्यूटर से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

– टाइपिंग से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

– फोटोयुक्त पहचान-पत्र।

– भूतपूर्व सैनिक प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

– बिहार सरकार में सरकारी/संविदा पर कार्यरत होने का प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)।

बीएसएससी ने कहा है कि अभ्यर्थी विज्ञापन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2023 तक का जारी किया गया सर्टिफिकेट ही अपलोड कर सकते हैं। हिन्दी टाइपिंग के लिए मंगल फॉन्ट एव अंग्रेजी टाइपिंग के लिए प्रयोग किया जाएगा।

IMG 20230701 WA0080

परीक्षा कब तक संभव

अब प्रारंभिक परीक्षा अप्रैल में होने की उम्मीद जताई जा रही है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या साढ़े 25 लाख से अधिक है। ऐसी स्थिति में परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग को बड़ी तैयारी करनी होगी। परीक्षा में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150