शहर के ताजपुर रोड स्थित एक शाॅपिंग मार्ट में दो लड़कियां ट्रायल के नाम पर कर रही कपड़े की चोरी, गार्ड ने पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित एक शाॅपिंग मार्ट में बुधवार की देर शाम दो लड़कियां कपड़े की चोरी करती हुई पकड़ी गई। दोनों लड़कियां कपड़ा ट्रायल के नाम पर कपड़े के अंदर कपड़ा छुपा कर चोरी कर रही थी। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। दोनों लड़कियां शहर की ही रहने वाली बताई गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर के ताजपुर रोड स्थित शाॅपिंग मार्ट में दो लड़कियां कपड़ा खरीदने के बहाने प्रवेश की। दोनों कपड़ा ट्रायल करने के नाम पर कई कपड़ा ले-लेकर ट्रायल रूम में जाती थी। बाद में वह ट्रायल रूम से निकलकर सीधा मार्ट से बाहर जाने लगी। सेंसर लगे कपड़े को गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया तो दोनों लड़कियां भागने लगी। इसके बाद मार्ट के गार्ड ने एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया।

उसके बाद लड़की की महिला कर्मियों ने तलाशी ली तो कई कपड़े बरामद किए गए। इस दौरान लड़की द्वारा जमकर हो हल्ला शुरू कर दिया गया। इसके बाद उसे ट्रायल रूम में ही कर्मियों ने बंद कर दिया और मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी। घटना की सूचना पर नगर पुलिस की 112 कीी टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद लड़की को ट्रायल रूम से बाहर निकल गया।

उधर इस पूरे मामले की जानकारी लड़की के अभिभावकों को भी दी गई। मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने लड़कियों द्वारा लिए गए कपड़े का बिल पेमेंट किया। इस दौरान लड़की के परिवार वालों ने भी मार्ट कर्मियों पर लड़कियों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया। हालांकि काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद दोनों पक्ष ने आपसी सहमति व्यक्त की। इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई।
मार्ट के कर्मी का बयान :
समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स में दो लड़कियां ट्रायल के नाम पर कर रही चोरी, गार्ड ने पकड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस। अभिभावकों ने किया बिल पेमेंट। #Samastipur pic.twitter.com/rV1ceKocsH
— Samastipur Town (@samastipurtown) January 3, 2024






