समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दिसंबर में भी नहीं पड़ रही सर्दी, 18 साल का टूटा रिकॉर्ड, जानिए कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

बिहार में ठंड के मौसम में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। बीते दो दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है। इससे दिन में ठंड गायब हो गई है और धूप में गर्मी बढ़ गई है। सुबह और शाम में ही ठंड महसूस हो रही है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इस तरह की गर्मी पिछले कई सालों में नहीं दिखी है। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जो स्वास्थ्य और फसल दोनों के लिए खराब है। मौसम विभाग ने जनवरी के पहले सप्ताह से तापमान में गिरावट के संकेत दिए है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि किसी तरह का मौसमी सिस्टम नहीं बन रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है, जिससे ठंड का असर नहीं हो रहा है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुइ है। सर्वाधिक बढ़ोतरी कैमूर में दर्ज की गई जहां तीन डिग्री अधिकतम तापमान ऊपर चढ़कर 27.5 डिग्री पर पहुंच गया। पटना में अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले रविवार को 1.1 डिग्री ऊपर चढ़ा। तेज धूप की वजह से लोगों ने दिन में गर्मी महसूस की। रविवार की सुबह पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट महसूस की गई थी।

IMG 20231027 WA0021

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अभी पुरवा का प्रभाव राज्य भर में बना हुआ है जिससे नमी का संचार हो रहा है। आसमान साफ होने की वजह से सूर्य की किरणें बिना रुकावट के आ रही हैं। इससे दिन में तापमान में बढ़ोतरी और उमस की स्थिति बन रही है। रविवार को कई दिनों बाद लोग बिना स्वेटर के दिखे।

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

इस बार दिसंबर के मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति अधिक बन रही है। बार-बार तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। अब तक कोहरे की स्थिति भी ज्यादा नहीं दिखी है। एक-दो दिन ही आंशिक से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी है। सामान्यत दिसंबर महीने में कोहरे की सघनता बढ़ जाती थी और दृश्यता में भारी कमी देखी जाती थी। मौसमविदों का कहना है कि एक हफ्ते में कुछ जगहों पर घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02