समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

NationalNEWS

खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन: WFI को किया सस्पेंड, रद्द की गई संजय सिंह की मान्यता

खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। खेल मंत्रालय ने संजय सिंह की मान्यता रद्द कर दी है। पहलवान लगातार बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के WFI अध्यक्ष बनने पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इस कारण से साक्षी मलिक ने कुश्ती भी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

अब डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर खेल मंत्री ने बड़ा एक्शन लेते हुए संजय सिंह समेत पूरी नई बॉडी को रद्द कर दिया है। ऐसे में संजय सिंह के साथ जो भी नए सदस्य नियुक्त किए गए थे, सभी निलंबित हो गए हैं। इसके साथ ही संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है।

IMG 20231027 WA0021

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

पहलवानों ने लौटाए पद्मश्री अवॉर्ड

संजय सिंह को दो दिन पहले ही डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया था। उनके अध्यक्ष बनते ही पहलवानों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। संजय सिंह के अध्यक्ष बनते ही साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कुश्ती छोड़ने का फैसला किया था।

IMG 20231207 WA0065 01

साक्षी मलिक ने रोते हुए कहा था कि अगर संजय सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने रहेंगे, तो मैं कुश्ती नहीं कर पाऊंगी। यह कहते ही साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दिया था। इसके बाद बजरंग पूनिया उनके समर्थन में आए थे और उन्होंने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान कर दिया था। पहलवानों का यह गुस्सा यहां भी नहीं रूका और रेसलर वीरेंद्र सिंह ने भी पहलवानों के समर्थन में उतरते हुए पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटाने की बात कही है।

IMG 20231110 WA0063 01IMG 20230701 WA0080IMG 20230728 WA0094 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02