गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर पटेल मैदान में चल रहा जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, आशुतोष को 5000 मीटर दौड़ में मिला गोल्ड मेडल

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के पटेल मैदान में पिछले दो दिनों से चल रहे जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्ग के अंडर- 14 जैवलिन थ्रो में समस्तीपुर के प्रियांशु रानी को प्रथम, ख्याली कुमारी को द्वितीय एवं एकांती कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 16 बालिका वर्ग के 1600 मीटर दौड़ में राजनंदिनी कुमार, मौसम कुमारी एवं सरिता कुमारी ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर- 16 बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में समस्तीपुर की उज्जवल रानी डीएवी की राजलक्ष्मी एवं साक्षी कुमारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 16 बालिका वर्ग के जैवलिन थ्रो में समस्तीपुर की लक्ष्मी कुमारी साक्षी कुमारी व अभिलाषा कुमारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

अंडर- 18 बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में समस्तीपुर की पिंकी कुमारी ने प्रथम मोनी कुमारी ने द्वितीय एवं काजल कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 18 बालिका वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में समस्तीपुर की दीपिका राज, अपर्णा झा एवं दिव्या कुमारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 18 बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में दलसिंहसराय की अंशु कुमारी ने द्वितीय एवं बबीता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के 200 मीटर दौड़ मे सुमन कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं रोसरा के बाबूलाल ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

IMG 20231207 WA0065 01

पुरुष वर्ग के 400 मीटर दौड़ में समस्तीपुर के विक्की कुमार, मोहम्मद सुफेद आलम एवं रोशन कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के डिस्कस थ्रो में समस्तीपुर के यीशु कुमार, मोहम्मद सुफेद आलम एवं शुभम कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के फर्राटा दौड़ में रोसरा के धीरज कुमार, बाबूलाल कुमार एवं प्रशांत कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

IMG 20230701 WA0080

पुरुष वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में समस्तीपुर के आशुतोष कुमार ने प्रथम यश कुमार ने द्वितीय एवं सुधांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 18 बालक वर्ग के लॉन्ग जंप में समस्तीपुर के अभिषेक कुमार मोहम्मद आफताब एवं दलसिंहसराय के प्रताप सिंह ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 16 बालक वर्ग के जैवलिन थ्रो में समस्तीपुर के श्याम कुमार, अंकित राज एवं सूरज कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

20231220 114737 01 scaled

मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रजिउल इस्लाम रिज्जू, सचिव रुस्तम अली, निशांत कुमार तिवारी, अमन कुमार, डॉ. एनके आनंद एवं डॉ सफदर इमाम ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद शकील, आयोजन सचिव सत्यनारायण ठाकुर, सुभीत कुमार सिंह, कुशेश्वर राय, मोहम्मद अब्बास अंसारी, मोना, नरेश कुमार महतो, बॉबी शबनम, मोहम्मद शाहिद, अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150