समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में ट्रक के इंजन में अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे चालक और खलासी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : समस्तीपुर में चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक के इंजन में लगी आग से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पटोरी रोड की है। ट्रक में लगी आग के बाद ट्रक चालक और खलासी ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि देर शाम मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पटोरी रोड पर अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई। ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। बाद में स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ट्रक का वायरिंग पूरी तरह जल गया। बताया गया है की ट्रक फुलपरास से हाजीपुर जा रही थी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150