समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

छपरा में नाव हादसा; 3 की मौत 18 लोग लापता, डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

छपरा से अभी की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. छपरा में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि 18 लोग गायब है. यह घटना छपरा के मांझी के मटियार घाट पर सरयु नदी में हुई है. इस हादसे में 3 लोगों की अभी तक मौत हुई है. पुलिस-प्रशासन की टीम ने तीनों के शव को बरामद कर लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति है. हादसे के बाद 18 लोग अभी भी लापता हैं. घटना के शुरुआती जांच में पता चला है कि नाव में छेद होने के कारण यह हादसा हुआ है. छेद के कारण नाव में अचानक पानी तेजी से भर गया, जिसके बाद नाव डूब गई. जिला प्रशासन इसकी जांच कर रही है.

IMG 20230604 105636 460

222 scaled

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग किसान हैं, जो दियारा में परवल की खेती करते हैं. दियारा में खेती करने के बाद ये सभी नाव पर सवार होकर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे. तभी अचानक नाव सरयू नदी में पलट गयी. सूचना के बाद नदी तट पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए.

वहीं सूचना के बाद मांझी थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है. फिलहाल नदी से तीन शव को बरामद किया गया है. जबकि करीब 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. जिनका पता लगाने में लोग जुटे है. फिलहाल डीएम एसपी के साथ जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंच चुके है. बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. साथ ही गोताखोरों की मदद से अन्य गायब लोगो की तलाश जारी है. जबकि नाव पर कितने लोग सवार थे इसकी पुष्टि अभी भी होना बाकी है.

IMG 20231026 WA0072

रात का समय होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है. नाव पलटने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.इस बीच पुलिस प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लापता लोगों को ढूंढने के निर्देश दिए हैं.घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया. इससे जिला प्रशासन को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में परेशानी हो रही है.

IMG 20230728 WA0094 01

प्रशासन तमाम उपलब्ध संसाधनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नदी में लोगों की तलाश कर रहा है. स्थानीय ग्रामीण भी उनका इसमें सहयोग कर रहे हैं. हादसे के शिकार हुए लोग कौन थे और कहां जा रहे थे इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. मृतकों की भी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से लोगों को बचाने के हरसंभव प्रयास कर रहा है. वहीं हालात को देखते हुए स्थानीय अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट मोड पर रख गया है. वहीं स्थानीय लोग भी प्रशासन की सहायता करने में जुटे हैं.

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20231101 WA0035 01

Samastipur Town 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150