नवरात्र के सप्तमी पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सेवाकेंद्र प्रभारी बहनों का किया गया अभिनंदन
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर :- नवरात्र के सप्तमी पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिवशक्ति भवन में बिहार ब्रह्माकुमारीज़ संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी एवं अन्य नौ सेवाकेंद्र प्रभारी बहनों का अभिनंदन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम हुआ। इसमें दीदी सहित सभी बहनों को चुनड़ी, ताज, तिलक, माला एवं भेंट प्रदान कर आरती करने केसाथ अभिनंदन किया गया। मौके पर राजयोगिनी रानी दीदी ने कहा कि नवरात्र में भक्तगण मां की दिल से आराधना करते हैं। जीवन को सात्विक रखकर 9 दिन तक व्रत-उपवास करते हैं।
कृष्ण भाई ने दीदी सहित सभी बहनों का स्वागत करते हुए इस बार मां दुर्गा को अपने दुर्गुणों का दान देकर उनके सच्चे आशीर्वाद के अधिकारी बनने की अपील की। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी, नगर आयुक्त विभूतिरंजन चौधरी, रामगोपाल सुरेका, रमेश चांदना, सतीश चांदना, दीपक सिंह, निर्दोष भाई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूरे जिले के रोसड़ा, पटोरी, दलसिंहसराय, मोहिउद्दीन नगर, पूसा सहित गांव-गांव के सैकड़ों भाई-बहनों को दीदी ने तिलक लगाकर, फल देकर आशीर्वाद प्रदान किया और सभी को भोग स्वीकार करवाया गया।
नवरात्रों की मंगलमय वेला में सप्तमी के शुभ अवसर पर समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव शक्ति भवन में बिहार ब्रह्माकुमारीज संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी एवं अन्य नौ सेवाकेंद्र प्रभारी बहनों का अभिनंदन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित… pic.twitter.com/nKAX1inpHP
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 21, 2023

