जमीन के बदले नौकरी मामला: लालू परिवार को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, तेजस्वी जाएंगे विदेश, जानिए पूरी जानकारी…
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
रेलवे के जमीन के बदले नौकरी देने के कथित घोटाला मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई की गयी. इस मामले में सीबीआई ने राजद सुप्रीमो लालू यादव, उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी व लालू यादव के पुत्र बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट किया है. सीबीआई की चार्जशीट में इन तीनाें के समेत कुल 17 आरोपितों के नाम हैं.
पिछली सुनवाई में सभी को जमानत दे दिया गया था. 16 अक्टूबर को अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए लालू परिवार को बड़ी राहत दी है. तीनों को आज पेश नहीं होना होगा. अदालत ने पेन ड्राइव में चार्जशीट की कॉपी मांगी है. अब 2 नवंबर को इस मामले की सुनवाई हाेगी. वहीं तेजस्वी यादव ने विदेश जाने की अनुमति अदालत से मांगी है जिसपर आज दोपहर को सुनवाई की जाएगी.

