गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नवरात्र में टीचर ट्रेनिंग पर सियासी उबाल; बीजेपी बोली-हिंदू धर्म का अपमान कर रहे नीतीश, JDU ने भी दिया जवाब

बिहार में आगामी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग पर राजनीतिक घमासान मच गया है। इस मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू आमने-सामने आ गए हैं। गया स्थित बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट संस्था में शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग हो रही है। बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हिंदू धर्म को अपमानित करने का आरोप लगाया है तो जेडीयू ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देकर भाजपा पर पलटवार किया है।

दरअसल, यह मामला दुर्गा पूजा के दौरान ट्रेनिंग को लेकर गर्म हो रहा है। 15 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। शिक्षा विभाग में इसे लेकर छुट्टियां घोषित हैं। इस बीच एससीईआरटी ने गुरुवार को पत्र जारी कर 16 से 21 अक्टूबर के बीच ट्रेनिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।

IMG 20220723 WA0098

भारतीय जनता पार्टी ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार अपने पहले की गलतियों से सीख नहीं ले रहे हैं। रक्षाबंधन के समय भी छुट्टियां रद्द की गई थी जिन्हें बाद में वापस लेना पड़ा। यह सरकार का गलत आदेश है जिसे वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने इसे तुगलकी फरमान बताया है। दरअसल 2 महीने पहले बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा रक्षाबंधन और अन्य हिंदू त्योहारों की छुट्टियां रद्द करने पर काफी बवाल हुआ। जब चौतरफा दबाव आने लगा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप पर शिक्षा विभाग ने वापस ले लिया।

222 scaledIMG 20230604 105636 460

भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार जानबूझकर हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ करती है। यह केवल तुष्टिकरण की नीति है जिसे नीतीश कुमार छोड़ना नहीं चाहते। उन्होंने रक्षाबंधन की छुट्टी रद्द करने वाले प्रकरण से कोई सीख नहीं ली।

IMG 20230818 WA0018 02

भाजपा नेता ने कहा है कि नवरात्र के दौरान हिंदू धर्म और हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले इस आदेश को हम स्वीकार नहीं करेंगे । सरकार से हमारा आग्रह है कि नवरात्र, दिवाली और छठ पूजा के दौरान किसी तरह का ट्रेनिंग नहीं कराया जाए क्योंकि त्योहारों में लोग विशेष धार्मिक नियमों का पालन करते हुए अनुष्ठान करते हैं। यह एक तुगलकी फरमान है जिसे वापस लेना पड़ेगा। नीतीश कुमार कभी भी मुस्लिम त्योहार में छुट्टियां नहीं काटते लेकिन हिंदुओं का अपमान करते हैं।

IMG 20230728 WA0094 01

बीजेपी के बयान पर जेडीयू ने भी पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि भाजपा जरा अपने उत्तर प्रदेश को देख ले जहां उनकी सरकार है। भाजपा सरकार ने दुर्गा पूजा में मात्र दो दिनों की छुट्टी दी है जबकि बिहार में तीन दिनों की छुट्टी दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा अवसर की तलाश में रहती है कि कैसे शिक्षकों को भड़काया जाए और उसका राजनीतिक लाभ उठाया जाए। बीजेपी को समझना चाहिए के नीतीश कुमार एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी सरकार ने मंदिरों की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी मामलों को धार्मिक चश्मे से नहीं देखती।

IMG 20230701 WA0080

इस बीच कुछ शिक्षक संगठनों ने भी नवरात्रि के दौरान ट्रेनिंग का विरोध किया है। कहा गया है कि 15 अक्टूबर से दुर्गा पूजा शुरू हो रही है। बड़ी संख्या में शिक्षक उपवास में रहकर पूजा पाठ करते हैं। उन्हें आवासीय ट्रेनिंग में बहुत दिक्कत होगी। इसमें बदलाव जरूरी है। टीईटी प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के नेता राजू सिंह ने कहा है कि अगस्त महीने में जातीय गणना के काम को पूरा करने के लिए आनन-फानन में इस ट्रेनिंग को स्थगित कर दिया गया था तो फिर त्योहारों के मौसम में इसकी क्या जरूरत पड़ गई।

IMG 20230324 WA0187 01Samastipur Town 01IMG 20230416 WA0006 01