समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

PoliticsBiharNEWS

बिहार में बीजेपी कब NDA दलों के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा करेगी, जीतन राम मांझी ने बताया… 

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन और NDA में सीटों का बंटवारा होना अभी बाकी है। जिसके लेकर दोनों गठबंधन के दलों में बेचैनी मची है। इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। अक्टूबर महीने में एनडीए के सभी सहयोगी दलों की बैठक होगी। जिसमें सभी पार्टियों की सीटें तय की जाएंगी। राजग में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं है। उन्होने कहा कि हमें जो सीट मिलेगी उसी पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। आपको बता दें अभी इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर बैठक होनी बाकी है।

गया जिले में एक निजी स्कूल में रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का लोकसभा चुनाव अभियान समिति की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव अभियान समिति के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। हम पार्टी का चुनाव अभियान समिति भाजपा को विजयी दिलाएगी।

Teachers Day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री संतोष मांझी ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक पहुंच गई है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हम पार्टी लोकसभा लड़ने को एक-एक कार्यकर्ता तैयार है। लोकसभा चुनाव अभियान समिति ही मुख्य रूप से चुनाव जीतने का हथियार बनेगा। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नंदलाल मांझी ने सभा को सम्बोधित किया।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150