समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

होली मिशन की छात्रा उर्वी को CBSE दसवीं की परीक्षा में मिले 97% अंक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- परीक्षा देने के बाद जिन छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार रहता है आज वह इंतजार खत्म हो चुका आ चुका हैं। सीबीएसई 10th का रिजल्ट आ चुका है और इसमें समस्तीपुर जिले के छात्रों ने एक बार फिर सीबीएसई रिजल्ट में बाजी मारी है। समस्तीपुर शहर के चर्चित सर्जन डॉ. सुशांत व डॉ. शिमाली की बेटी उर्वी सिन्हा ने सीबीएसई 10th की परीक्षा में 97% का स्कोर किया है। उर्वी की पढ़ाई शहर के ही होली मिशन हाई स्कूल से हुई है।

उर्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा होली मिशन स्कूल की निदेशिका सह सचिव विभा देवी, प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, शिक्षक हेमंत कुमार, रंजन ठाकुर, गीतांजलि कुमारी, अजय कुमार, विकास बनर्जी समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिका को दिया है।

new file page 0001 1

उर्वी का कहना है कि दृढ़ निश्चय हो और आप सही तरीके से पढ़ाई करें तो आप सफलता को आसानी से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कई प्रकार के चीजों का त्याग भी करना पड़ेगा। सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्ट्रा और स्नैपचैट जेसी कई ऐसी चीजें जो आपके ध्यान को पढ़ाई से दूर ले जाती है। उर्वी का कहना है कि मेरे टीचर्स ने मुझे हमेशा मोटिवेट किया है उसके लिए क्रेडिट उनको भी जाता हैं। जिसकी वजह से आज मैंने सीबीएसई परीक्षा में 97 परसेंटेज हासिल किया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150