फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 10 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकशेखू मुहल्ले का है जहां बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपया जमा करने जा रहे हैं भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी आदित्य कुमार से बाइक सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

फाइनेंस कंपनी के कर्मी का बताना है कि वह अपने कार्यालय से बाइक पर अपने सहयोगी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपया जमा करने जा रहा था। इसी बीच चकशेखु के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने उनसे रुपए से भरा बैग और उसकी बाइक की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए।
🔴#BREAKING :
भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट। 10 लाख रुपए की लूट। बाइक सवार तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। कार्यालय से बैंक ऑफ बड़ौदा रुपया जमा करने जा रहा था कर्मी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकशेखू की घटना। pic.twitter.com/3GR0baSWo3— Samastipur Town (@samastipurtown) May 12, 2023
बतातें चलें कि 25 अप्रैल को भी बदमाशों ने बैंक में रुपया जमा करने जा रहे भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3 लाख 86 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले का पुलिस ने अब तक खुलासा भी नहीं किया था कि एक और बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।






