समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सस्ता फॉर्च्यूनर खरीदने के चक्कर में ठगा गए BJP के ‘विधायक जी’, शातिर ने लगाया डेढ़ लाख का चूना

भाजपा विधायक और फिल्म डायरेक्टर विनय बिहारी के साथ ठगी करने वाले एक शख्स को जमुई से गिरफ्तार किया गया. सूचना के आधार पर खैरा इलाके से पुलिस ने रामाशीष यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य शख्स फरार है. दरअसल भाजपा विधायक को गाड़ी खरीदवाने के नाम पर 1 लाख 54 हजार रुपये की ठगी हुई थी.

जानकारी के अनुसार कस्टम अधिकारी बन कर आरके सिंह नाम का एक शख्स भाजपा विधायक से रुपये मंगाया था, जो रकम गिरफ्तार रामाशीष यादव के बैंक खाता में मंगाया गया था. जिस शख्स के खाते में पैसा भेजा गया था उसे पुलिस ने खैरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है जबकि कस्टम अधिकारी बनकर विधायक को झांसा देने वाला शख्स जो इसी इलाके का है वह फरार है.

IMG 20220723 WA0098

पश्चिम चंपारण के लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी ने बताया कि करीब 2 साल पहले पटना में एक युवक उनसे यह कहकर मिला कि वह कस्टम अधिकारी है और उनका बड़ा फैन है. उन्होंने बताया कि वो एक कलाकार हैं और हर दिन कई फैन उनसे मिलने आते हैं. फैन बनकर वह मुझसे मिलने आया और उसने अपना नाम रजनीकांत सिंह बताया था. इसके कई महीनों बाद वह मुझसे फिर मिलने आया तब एक मामले में मुझसे पैरवी करने की बात कही. इसके बाद वह मुझसे तीसरी बार फिर मिला तब उसने मुझे बताया कि उसका तबादला पश्चिम बंगाल के कस्टम ऑफिसर के रूप में हो गया है. इन 3 सालों में वह मुझसे मिलता-जुलता रहा और कुछ दिनों पहले उसने मुझे बताया कि कोलकाता कस्टम विभाग से कुछ गाड़ियां नीलाम की जा रही है.

new file page 0001 1

उसने मुझे गाड़ियों की एक लिस्ट भेजी. जिसमें मुझे एक क्रेटा गाड़ी तथा मेरे बहनोई को फॉर्च्यूनर गाड़ी पसंद आयी और इसे लेकर ही उसने एडवांस के तौर पर 10 प्रतिशत की राशि मतलब 1 लाख 54 हजार रुपये खाते में भेजने को कहा. मैंने वह पैसे भेज दिए इसके बाद वह हमारा फोन नहीं उठाने लगा. विधायक ने बताया कि मेरे पीए को जब थोड़ा सा शक हुआ था, उसने उन्हें संपर्क करने का काफी प्रयास किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हुआ. फिर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा कोतवाली पुलिस ने मामले में इसकी डिटेल खंगालने शुरू की. तब पता चला कि वह जमुई जिले का रहने वाला है.

Samastipur Town Page Design 01

खैरा थानाध्यक्ष के सहयोग से उक्त युवक को डुमरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अपने खाते में 1 लाख 56 हजार रूपये भेजे जाने की बात स्वीकार कर ली है. हालांकि उसका कहना है कि उसने ये काम नवीन सिंह नामक एक व्यक्ति के कहने पर किया जो वह पैसा उससे ले लिया है. पुलिस फिलहाल नवीन सिंह की तलाश कर रही है लेकिन भाजपा विधायक के साथ धोखाधड़ी के बाद उन्होंने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि को इस प्रकार से निशाना बना दिया जाता है तो आम लोग कितने सुरक्षित हैं. इस मामले में जमुई एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि विधायक के साथ ठगी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है.

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230109 WA000720x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20230416 WA0006 01Post 193 scaled