समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

BPSC बिहार : सीएम नीतीश ने 5 दिन की मियाद दी थी, दो दिन के अंदर हो गईं नियुक्तियां

बिहार लोक सेवा आयोग में सदस्यों के तीन पद खाली पड़े थे, जिसे मंगलवार को भर दिया गया है. प्रशासनिक सेवा के तीन पूर्व अधिकारियों को इन पदों पर नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार यशस्पति मिश्रा, सर्व नारायण यादव और नवल किशोर को बिहार लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है.

नीतीश कुमार ने लगायी थी फटकार 

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने खाली पड़े पद के लिए आयोग और सरकार को फटकार लगायी थी. और जल्द से जल्द इसे भरने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन खाली पड़े पदों को भरने के लिए 5 दिनों की मोहलत दी थी और आज सरकार ने बीपीएससी के 3 सदस्यों की नियुक्ति कर दी.

IMG 20220723 WA0098

अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री के इस निर्देश के चौथे दिन खाली पड़े तीन पदों को भरा गया. तीन सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों को बीपीएससी का सदस्य बनाया गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. कल ही बीपीएससी ने अपनी परीक्षा प्रणाली में बदलाव की घोषणा भी की थी.

new file page 0001 1IMG 20230301 WA0084 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaledIMG 20221203 WA0074 01IMG 20230109 WA0007IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230314 WA0036 01Post 193 scaled