समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

लोकसभा चुनाव में बिहार में बाजी मार जायेगी चाचा भतीजे को जोड़ी….सर्वे रिपोर्ट में तेजस्वी को बंपर फायदा..

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

2024 के लोकसभा चुनाव में अभी एक साल से भी ज्यादा का समय बाकी है। लेकिन आनेवाले चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बिहार भी इससे अलग नहीं है। जहां लोकसभा चुनाव को भाजपा के साथ महागंठबंधन की सभी पार्टियों ने अभी से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में एक लोकप्रिय हिन्दी मैग्जीन ग्रुप ने सर्वे कराया है कि अगर देश में अभी चुनाव कराए जाएं तो उसके क्या परिणाम होंगे। क्या मोदी के नेतृत्व में एनडीए की वापसी होगी, क्या बिहार में चाचा-भतीजे की जोड़ी अपना कमाल दिखाएगी। सर्वे की जो रिपोर्ट सामने आई है, वह बिहार के लिए चौंकानेवाले हैं।

सर्वे के अनुसार 2024 में एक बार पीएम मोदी (PM Modi) की वापसी दिख रही है। सर्वे के मुताबिक देश में सिर्फ मोदी ही मोदी हैं। पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। उन्हें देश में 298 सीटें मिल सकती है। मगर बिहार की बात करें तो बीजेपी को भारी नुकसान दिख रहा है। यहां पर चाचा-भतीजे (नीतीश-तेजस्वी) की जोड़ी कमाल करती दिख रही है। महागठबंधन को काफी सीटों का फायदा होते दिख रहा है।

new file page 0001 1

महागठबंधन को 25 सीटें- सर्वे

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। 2019 में बीजेपी ने 17 सीटों पर दर्ज की थी। जबकि जेडीयू 16 और एलजेपी को 6 सीटें मिली थी। कांग्रेस के खाते में एक सीट आई थी। मौजूदा हालात में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू अब एनडीए को छोड़कर अब यूपीए (महागठबंधन) के साथ हैं।

IMG 20230109 WA0007

लिहाजा सर्वे में बताया गया है कि बिहार महागठबंधन को लोकसभा सीटों के लिहाज से काफी फायदा होते दिख रहा है। इंडिया टूडे के मूड ऑफ नेशन सर्वे में बताया गया है कि बिहार में इस बार बंपर बढ़त मिलते दिख रही है। यहां इस बार 25 सीटें मिल सकती हैं।

सर्वे की रिपोर्ट पर भाजपा की बढ़ सकती है चिंता

बिहार में बीजेपी मिशन-35 पर काम कर रही है। कुछ दिन पहले ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार का दौरा किया था। अगले माह गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार आ रहे हैं। ताकि अपने मिशन को आगे बढ़ाने की योजना पर काम कर सकें। लेकिन चुनावों को लेकर जो सर्वे सामने आई है। उसके बाद बिहार में भाजपा की चिंता बढ़ सकती है।

IMG 20211012 WA0017

1 840x760 1

IMG 20221203 WA0074 01

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

1080 x 608

IMG 20230115 WA0020 01

Post 193 scaled

20201015 075150