समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

समस्तीपुर में सर्द पछुआ हवा के साथ सर्दी का सितम आज भी जारी, 25 वर्षों का रिकार्ड टूटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सर्द पछुआ हवा के साथ सर्दी का सितम गुरुवार को भी जारी है। इससे पहले दिन का तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पूर्व वर्ष 1998 में अधिकतम तापमान 14.4 एवं न्यूनतम 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस क्रम में वर्ष 2010 में अधिकतम तापमान 14.5 एवं न्यूनतम 10.1, वर्ष 2000 में अधिकतम तापमान 14.6 एवं न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। तापमान में एैसी गिरावट का असर आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

धूप के दर्शन नहीं :

करीब 72 घंटे बाद भी लोग धूप को लेकर तरस रहे हैं। हालात यह है कि घरों में स्नान के बाद के कपड़ो को सुखाना भी मुश्किल हो रहा है। लोग घरो में हीटर व चुल्हों की आग में कपड़ो को सुखाने का विवश है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि अगले दो दिन और एैसे ही रहने की संभावना है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150