मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विभूतिपुर में ई-रिक्शा एवं पिकअप में हुई टक्कर में पांच लोग जख्मी, रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिवान चौक एसएच-55 पर ई-रिक्शा एवं पिकअप में हुई टक्कर में पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी सभी लोगों का इलाज विभूतिपुर पीएचसी में किया जा रहा है। जिसमें से एक महिला की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है।

घायल महिला की पहचान जगदेव सहनी की पत्नी विमल देवी के रूप में की गयी है। लोगों ने बताया कि महिला समस्तीपुर से ई-रिक्शा से अपने घर आ रही थी। उसी दौरान ई रिक्शा जैसे ही सिवान चौक के पास पहुंचा विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अन्य सभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।