राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्रियों की मदद से महिला ने दिया बच्ची को जन्म
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के खगड़िया और समस्तीपुर स्टेशन के बीच 20503 राजधानी एक्सप्रेस में हाजीपुर की रहने वाली महिला यात्री सुमन कुमारी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 20503 राजधानी एक्सप्रेस के ए-4 कोच में सोमवार की रात अपने पति के साथ गुवाहाटी से हाजीपुर आ रही सुमन कुमारी ने चलती ट्रेन में महिला यात्रियों की मदद से नॉर्मल डिलीवरी उपरांत एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। समस्तीपुर में ट्रेन पहुचने पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी। फिर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने रेलकर्मी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
