Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा चलने की संभावना है। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, मधुबनी, शिवहर आदि जिलों में 7 अगस्त तक मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

जिसके अनुसार इस अवधि में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में 10-15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती हैं। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 90 प्रतिशत एवं दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 30-36 डिग्री एवं न्यूनतम 25-27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

27 मिनट ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 घंटा ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

2 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

7 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

19 घंटे ago