Weather

बिहार में मई से पहले ही लू का कहर, पछुआ हवाएं बनीं मुसीबत; आगे कैसा रहेगा मौसम

अप्रैल के महीने में बिहार के अलग-अलग जिलों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप निकल रही है और दोपहर होते-होते तापमान काफी ऊपर चला जा रहा है जिससे लोगों को चुभती-जलती गर्मी का एहसास हो रहा है। पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से राज्य के तापमान में रविवार से क्रमिक वृद्धि होगी। इस कारण लोगों को दिन में भीषण गर्मी का अहसास होगा। शनिवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से मई के पहले ही लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के तापमान में कम बढ़ोतरी होगी।

वहीं, दक्षिण-पश्चिम भाग के छह जिलों का तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 22-23 अप्रैल को उत्तर बिहार का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। आसमान साफ रहने के कारण सुबह से ही लोगों को गर्मी का अहसास होगा, जबकि दोपहर तक सूरज के तल्ख तेवर होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस डेहरी और सबसे कम तापमान 23.7 डिग्री छपरा में दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 33.1 से 42.2 और न्यूनतम तापमान 23.7 से 28.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रविवार को जहां 35 जिलों में गर्मी का सामना करना होगा तो अररिया, किशनगंज और सुपौल के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ही आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है।

पटना के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिस कारण एक-दो दिनों में राजधानी का तापमान भी 40 सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा। शनिवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गयाजी जिले में दो दिन उमस वाली गर्मी के बाद एक बार फिर गर्म पछुआ सताने लगी है। मौसम का तेवर काफी तल्ख होता जा रहा है। शनिवार की सुबह से तीखी धूप निकली जो दिनभर बनी रही। मौसम साफ रहने और धूप के कारण शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक ऊपर चला गया। शनिवार को सूबे में 42.2 डिग्री पर डेहरी सबसे अधिक गर्म रहा। 42.1 डिग्री पर कैमूर गर्म रहा।

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि एक बार फिर पछुआ चलने लगी है। मौसम ड्राई हो गया है। नमी की मात्रा घटकर 30 फीसदी तक आ गयी है। इस कारण शनिवार को गर्म हवा ने काफी परेशान किया। बताया कि अगले दो-तीन दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री या उसके पार चल जाने का अनुमान है। बादल या बारिश की संभावना नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

14 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

16 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago