समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 13 से 17 अगस्त 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में एक दो दिनों तक मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। अगले 24 से 48 घंटों तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तराई के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हाे सकती है।
14 अगस्त के बाद वर्षा की संभावना में कमी आ सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 05 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रूप से पूर्वा हवा चलने की संभावना है। 13 अगस्त को पछुया हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जाे सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…