Bihar

बिहार में मानसून का असर, मौसम विभाग ने जारी की समस्तीपुर समेत नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राज्य में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बादल छाए रहने से मौसम सामान्य है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण बिहार से उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका का असर है।

बंगाल की खाड़ी के मध्य में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इस कारण अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आंशिक आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

राज्य के नौ जिलों पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया, किशनगंज और सीवान जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही गरज, बिजली गिरने की चेतावनी है।

मंगलवार को राजधानी में 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजगीर में सबसे ज़्यादा 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान, नालंदा के सरमेरा में सबसे ज़्यादा 98.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago