समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से जारी 24 अगस्त तक के माैसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में मध्यम से घने बादल छा सकते हैं। अगले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है। 22 से 23 अगस्त को उत्तर बिहार के जिलाें में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हाे सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 90 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में 20 अगस्त को औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है। अन्य दिनों में पछुया हवा चलने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…