समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में कार्यरत नियमित वैक्सीन टीकाकरण कुरियर कर्मियों ने सोमवार से अपने लंबित मानदेय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से न तो दैनिक मजदूरी मिल रही है और न ही प्रोत्साहन राशि समय पर दी जा रही है। विरोध का नेतृत्व कर रहे जिला मंत्री अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से कर्मियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और वे भुखमरी की स्थिति में पहुँच गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने के बावजूद कर्मियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है।
कर्मियों ने अस्पताल प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि जब तक पूरा मानदेय भुगतान नहीं हो जाता, तब तक कार्य बाधित रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या की पूरी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी। इस विरोध में वैक्सीन टीकाकरण कुरियर विश्वनाथ महतो, पवन कुमार, शिव नारायण महतो, अरविंद कुमार, महेश कुमार, राजेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे। कर्मियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर लंबित भुगतान जारी करने की मांग की है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…