समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 16 मार्च तक मौसम रहेगा शुष्क, आसमान में रहेंगे हल्के बादल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 12 से 16 मार्च 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में 14 से 15 मार्च के आसपास आसमान में हल्के बादल बन सकते हैं। हालांकि माैसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का संभावना है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दाेपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। मंगलवार का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150