Weather

हाड़ कंपाने वाली सर्दी से शहर की सड़कों पर दिखी वीरानगी, मौसम विभाग ने बताया कब तक बनी रहेगी ऐसी स्थिति, यहां पढ़ें

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में लगातार पांचवें दिन बुधवार को भी कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। सुबह से ही शहर में पूरे दिन बर्फीली सर्द हवा से लोग बेहाल रहे। सुबह कोहरे में लिपटा रहा। इस दौरान पूरे दिन बर्फीली हवा चलने से लोग बेहाल रहे। इससे पहले मंगलवार को घरों से लोग कम ही निकले। दिन भर धूप के दर्शन नहीं हुए वहीं आसमान से ओस की बूंदे भी बारिश बनकर बरसते रही। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार अभी एक-दो दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 कम 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर करीब 16.8 किमी/घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अभी ठंड का दौर जारी रहेगा। सुबह में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से शहर की सड़कों पर देर तक वीरानगी दिखी। ठंड का असर आलू, मिर्च व दूसरी लत्तर वाली फसलों पर पड़ने लगा है। छिटपुट रूप से झुलसा का प्रकोप शुरू होने के बाद किसान दवा का छिड़काव व सिंचाई कर फसलों को बचाने में जुटे हैं। चार दिनों से पड़ रही ठंड व सर्द हवा से पशुओं को सर्दी व बुखार होने से पशुपालक परेशान हैं।

सदर अस्पताल सहित जिले के पीएचसी,सीएचसी व रेफरल अस्पतालों में ठंड जनित मरीजों की संख्या में 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है। नवजात व छोटे बच्चों में कोल्ड डायरिया, दमफूली व निमोनिया का प्रकोप बढ़ रहा है। वयस्कों व बुर्जर्गों में भी सर्दी, खांसी, बदन दर्द, सांस फूलने व सीने में दर्द जैसी समस्याएं ठंड की वजह बढ़ गई हैं। क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।

सड़कों पर रेंगते रहे वाहन :

सुबह में घने कुहासे की वजह सुबह में एनएच व एसएच पर वाहनों का परिचालन बाधित रहा। दृश्यता करीब सौ मीटर रहने से वाहन रेंगते रहे। सुबह में सड़कों पर शहर में टोटो व ई रिक्शा का परिचालन काफी कम रहा। वहीं लोग भी पूरी तरह से अपने को गरम कपड़ों में लपेट कर ही बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और घना कुहासा छाएगा। आसमान में बादल छाने के साथ उत्तर बिहार के कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी की भी सूरत बन रही है।

ऊनी व गर्म कपड़े की बढ़ी मांग :

पांच दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ने से शहर से लेकर गांवों तक ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। शहर में खुली करीब पचास से अधिक सीजनल दुकानों में भीड़ भाड़ दिख रही है। दुकानों में ग्राहक कंबल, शॉल,स्वेटर,जैकेट व मफलर की खरीदारी कर रहे हैं। शहर की दुकानों में मंगलवार को भी गर्म कपड़े खरीदने वाले ग्राहकों की अच्छी -खासी तादाद दिखी। टेम्पो व वैन से फेरी लगाकर बेचने वाले भी घूम रहे हैं। इसी तरह हीटर,ब्लोअर,इलेक्ट्रॅानिक केतली व इमरशन रॉड भी बिक रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago