समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherBiharNEWS

बिहार में फिलहाल ठंड से राहत नहीं, कल से बढ़ेगी कनकनी, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार इन दिनों ठंड की चपेट में है। पिछले तीन-चार दिनों से सर्दी कहर बरपा रही है। इस बीच मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कल से ठंड के साथ कनकनी में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में सवेरे से हल्के से मध्यम दर्जे के कोहरे की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि दिन में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। धूप निकलने की संभावना बहुत कम है। पटना आईएमडी की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, 18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इन हालातों अगले कुछ दिनों तक लगभग पूरे बिहार में ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि जनवरी में ठंड का यह दौर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम सर्द रहेगा। राजधानी पटना सहित प्रदेश के कुछ भागों में पिछले तीन दिनों से बादल छाए रहने के कारण शीतलहर जैसे हालात बने हुए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना सहित 29 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 15 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। सबसे ठंडा शहर 8.1 डिग्री के साथ बांका व 22.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीवान सबसे गर्म शहर रहा। 26 जनवरी के बाद ठंड और शीतलहर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

IMG 20241228 WA0057

IMG 20230604 105636 460

कोहरे की वजह से ट्रेन और विमानों की लेटलतीफी बनी हुई है। गुरुवार को पटना जंक्शन पर 16 ट्रेनें देरी से आईं। सबसे लेटलतीफ विक्रमशिला एक्सप्रेस रही। यह ट्रेन छह घंटे 20 मिनट देर से आई। वहीं, लोकनायक जयप्रकाश नारायण पटना हवाई अड्डा पर गुरुवार को 24 विमानों की देरी से आवाजाही हुई। सुबह में विमानों के देरी से आने का क्रम शुरू हुआ।

IMG 20240904 WA0139

हालांकि पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता बेहतर थी लेकिन अन्य शहरों से आने वाले विमान वहां से उड़ान भरने में विलंबित हुए। इस वजह से पटना आकर उड़ान भरने में इन विमानों की देरी हुई। पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान दिन दस बजे के आसपास उतरा। विमानों की लेटलतीफी से दिन दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ देर के लिए टर्मिनल भवन में भीड़ भाड़ हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। ट्रेनों की लेटलतीफी की बात करें तो नई दिल्ली से खुलने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार को भी विलंब रही। यह ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से पटना पहुंची। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही यह ट्रेन लगभग चार घंटे की देरी से चली थी।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250113 WA0225

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150