समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से छह से 10 जुलाई तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों तक मानसून के अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से सात जुलाई की सुबह तक मैदानी एवं तराई के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
इस दौरान आसमान में मध्यम से घने बादल देखे जा सकते हैं। सात जुलाई की दोपहर के बाद हल्की-हल्की वर्षा संभावना बनी रहेगी। गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण जिलों में सात जुलाई की सुबह तक भारी वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत व दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…