Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में माॅनसून सक्रिय रहने की संभावना, अच्छी बारिश होने की उम्मीद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 03 से 07 जुलाई 2024 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में माॅनसून के सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके कारण उत्तर बिहार के सभी जिलों में अच्छी वर्षा हो सकती है। आमतौर पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

5 से 6 जुलाई के आसपास सारण, सिवान, गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी तथा पश्चिमी चम्पारण जिलों में कहीं-कहींं भारी वर्षा भी हाेने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 14 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

14 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

18 घंटे ago