Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं अगले 48 घंटों में हो सकती है हल्की वर्षा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 1 से 5 जून 2024 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। उत्तर बिहार के ज्यादातर स्थानों पर मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

हालांकि, समस्तीपुर के दक्षिणी भाग बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी जिलों में कहीं-कहीं अगले 48 घंटों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत तथा दाेपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 18 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

17 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago