Weather

समस्तीपुर में तपिश के बीच हुई हल्की वर्षा ने मौसम सुहाना बनाया, फुहारो ने लीची की मिठास भी बढ़ाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- सोमवार को तपिश के बीच हुई हल्की वर्षा ने मौसम सुहाना कर दिया। वर्षा की फुहारो ने लीची की मिठास भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 0.6 एमएम वर्षा हुई। जिससे दिन का तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जो सामान्य से 4.4. डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान करीब 2.4 किमी. प्रति घंटा से जारी पुरवा हवा से लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं।

इधर हल्की वर्षा से आम और लीची दोनों ही फलो को फायदा मिलने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इस वर्षा से प्राय: सभी फसलो को फायदा मिलेगी। बता दें कि बीते करीब छह दिनों से दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

10 मिनट ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

11 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

11 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

12 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

13 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

20 घंटे ago