Weather

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में भीषण गर्मी से राहत, बीते रात झमाझम बारिश से बदला मौसम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली हैं। गुरुवार को कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा, लेकिन देर रात उत्तर बिहार के बड़े इलाके में तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। उत्तर बिहार में हुई बारिश से दक्षिण बिहार का तापमान भी कम हुआ है। शुक्रवार की सुबह पटना का मौसम सुहाना रहा।

मौसम विभाग ने गुरुवार की रात कम से कम 10 जिलों में बारिश, आंधी तूफान आदि का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, सैटेलाइट से मिलीं फोटो से पता चलता है कि उत्तर बिहार में रात के समय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी गुरुवार रात नौ बजे दी।

देर रात हुई कई जिलों में बारिश

मौसम विभाग के तात्कालिक अलर्ट जारी करने बाद उत्तर बिहार कई जिलों में गुरुवार की रात को आंधी और बारिश होने की सूचना है। रात भर इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। पटना मौसम केंद्र ने गुरुवार देर शाम अलग-अलग तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किए। इनके मुताबिक सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, अररिया और किशनगंज जिले के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज बारिश होने की सूचना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। साथ ही पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी जिले में भी येलो अलर्ट जारी हुआ था। राज्यभर में देर रात 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बात कही गयी थी।

समय से पहले बिहार में भी दस्तक दे सकता है मानसून

बिहार में एक जून से मौसमी दशाओं में बदलाव का पूर्वानुमान है। इसकी वजह से दक्षिणी बिहार को लू से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। दरअसल, एक जून से पूरे राज्य में पुरवैया चलने की संभावना है। इसकी वजह से राज्य के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इधर, केरल में गुरुवार को मानसून ने निर्धारित तिथि से दो दिन पहले दस्तक दे दी है। लिहाजा, बिहार में भी मानसून समय से पहले आने की संभावना मजबूत हो रही है।

आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी दक्षिणी बिहार के अधिकतर हिस्से में पछुआ और उत्तरी और मध्य बिहार में पुरवैया चल रही है। ऐसे में आधा बिहार खासकर दक्षिणी-पश्चिमी बिहार को घातक लू का सामना करना पड़ रहा है। एक जून से पूरे राज्य में पुरवैया चलने की संभावना है। कम दबाव का केंद्र बन जाने से दक्षिणी बिहार से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसकी वजह से कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

9 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

9 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

9 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में मुखिया ने खुद के उपर मिट्टी तेल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के मेयारी पंचायत में श्मशान की जमीन पर पंचायत सरकार भवन…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

22 घंटे ago