Bihar

पटना जंक्शन पर अचानक पहुंच गई निगरानी टीम, किसी यात्री ने कर दी थी ये जनरल टिकट के ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय की निगरानी टीम की ओर से गुरुवार को पटना जंक्शन के बुकिंग काउंटर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक काउंटर से निर्धारित राशि से काफी अधिक मात्रा में रुपये मिले।

हालांकि, निगरानी की टीम की ओर से लगातार चार घंटे तक बुकिंग काउंटर के अंदर से लाक कर सारे काउंटर्स की तलाशी ली गई। परंतु एक ही काउंटर से अधिक राशि मिली। निगरानी की टीम देर शाम तक इस संबंध में पूरी रिपोर्ट बनाकर दानापुर मंडल मुख्यालय एवं पूर्व मध्य रेल मुख्यालय को सौंप दिया है। देर शाम तक आरोपी रेलकर्मियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।

निगरानी टीम को मिली थी ये शिकायत

इस संबंध में दानापुर मंडल के जन संपर्क अधिकारी पृथ्वी राज ने बताया कि दिन 12.30 बजे एरनाकूलम एक्सप्रेस की बुकिंग काउंटर पर भीड़ लगी थी। इसी बीच निगरानी की टीम जनरल टिकट पर निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की शिकायत मिलने पर छापेमारी करने पहुंची। एक काउंटर से अधिक राशि मिलने की सूचना है।

वहीं निगरानी सूत्रों की मानें तो काउंटर संख्या नौ पर डिक्वायर चेकिंग की गई और इस काउंटर से वही नोट मिले जिसे निगरानी विभाग की टीम ने यात्री के माध्यम से दिलवाया था। इसके बाद सारे काउंटरों की बारी-बारी से जांच करवाया गया। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को न तो बाहर निकलने की अनुमति दी गई थी और न ही किसी को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।

विदित हो कि हाल के दिनों में पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र व राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत अन्य स्टेशनों के बुकिंग काउंटर्स द्वारा रेल यात्रियों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने की शिकायतें मिल रही है। पिछले दिनों दानापुर बुकिंग काउंटर पर भी छापेमारी की गई थी। इसके बाद वहां के कुछ कर्मचारियों व सुपरवाइजर को स्थानांतरित कर दिया गया था। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय ऐसे मामलों में काफी सख्ती बरत रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

2 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

6 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

7 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

7 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

7 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

8 घंटे ago