समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

WeatherNEWSSamastipur

समस्तीपुर में गर्मी का तल्ख तेवर जारी, लोगों के शरीर को झुलसा रही पछुआ हवा

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- गर्मी का तल्ख तेवर बुधवार की सुबह से ही जारी है। वहीं मंगलवार को गर्मी प्रचंड स्तर पर थी। मंगलवार को करीब 14 किमी प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा लोगों के शरीर को झुलसा रही थी। यह सिलसिला लगभग दिनभर जारी रहा। स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह पौ फटने के साथ ही गर्मी जोश में था। दिन चढ़ने के साथ ही यह लगातार तल्ख होता गया। यह सिलसिला दिन भर जारी रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का तापमान 38.6 डग्रिी सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.2 डग्रिी अधिक बताया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 22.0 रिकार्ड किया। जो सामान्य से 1.3 डग्रिी अधिक है। मौसम विभाग की मानें तो बीते वर्ष 16 अप्रैल 2023 को दिन का तापमान 39.5 एवं 2022 में 38.8 डग्रिी सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सालो साल तापमान में हो रही बढ़ोतरी को लेकर आम लोग चिन्हित हैं।

IMG 20240325 WA0004

IMG 20230604 105636 460

क्या है मौसम पूर्वानुमान

उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय: साफ रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 21 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 40 डग्रिी सेल्सियस रहने की संभावना है।

IMG 20230728 WA0094 01

जिसके कारण दोपहर में लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 23 डग्रिी सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 10 से 12 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रह सकता है।

IMG 20240303 WA0043

IMG 20230701 WA0080

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150