Weather

Bihar weather: बिहार में गर्मी को लेकर मौसम विभाग की ओर से आया लेटेस्ट अपडेट, जानिए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना सहित प्रदेश में रविवार से हवा के रुख में बदलाव हो गया। सोमवार से हवा के रफ्तार में वृद्धि होने का आसार है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक वायुमंडल के निचले सतह पर पूरवा हवा चल रही थी। लेकिन दोपहर से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवा चलने लगी। जिसके प्रभाव से सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन दिन के पारा में क्रमिक बढ़ोतरी होने के कारण गर्मी बढ़ेगी। पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ जगहों पर बारिश के साथ बर्फबारी हुई। इसी कारण हवा के रूख में बदलाव हुआ है। जिस कारण सुबह के समय गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। जबकि रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं राजधानी सहित 9 शहरों का न्यूनतम पारा गिरा और 22 का चढ़ा।

दो दिनों तक सुबह के समय गर्मी का एहसास होगा कम

पर्वतीय इलाकों हुई बारिश और बर्फबारी का प्रभाव राजधानी सहित प्रदेश में दो दिनों तक देखने को मिलेगा। इसी कारण मंगलवार तक सुबह के समय लोगों को कम गर्मी का एहसास होगा। इसके बाद मौसम के रूख में बदलाव होने के आसार है। वहीं गुरुवार तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

अधिकतम पारा चढ़ने से दिन में हो रहा है गर्मी का एहसास

राजधानी सहित सूबे के अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तापमान में तेजी आने की संभावना है। जिस कारण और तपिश बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मार्च में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण लोगों को अधिक गर्मी का ए हसास नहीं हुआ। लेकिन अप्रैल के दूसरे सप्ताह से मई और जून के प्रथम सप्ताह तक लोगों को अधिक गर्मी का एहसास हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

54 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago