बिहार में फिलहाल गर्मी ज्यादा नहीं सताएगी। बुधवार तक सूबे का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, फिर इसमें अगले कुछ दिनों तक विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बुधवार तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। फिर यह स्थिर हो जाएगा। इस बीच राज्य में मंगलवार से हवा का रूख बदल जाएगा। सोमवार को जहां पुरवा चली वहीं मंगलवार से एक बार फिर पछुआ के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार सोमवार को पटना सहित 30 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं राजधानी सहित 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है जबकि 19 शहरों में न्यनतम पारा चढ़ा है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 33.8 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा। वहीं सबसे ठंडा जिला 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
पटना का न्यूनतम तापमान 15.3 और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। वहीं रात में हवा चलने के कारण लोग राहत महसूस कर रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार नवादा में 2.8, शेखपुरा में 2.2, पटना में 2.1, दरभंगा व मोतिहारी में 2, बांका, खगड़िया व पूसा में 1.8, जमुई व वैशाली में 1.7, मधुबनी व मुजफ्फरपुर के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…