Bihar

BPSC TRE 3.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 से, पौने चार लाख होंगे शामिल, सेंटर कोड कल होगा जारी, एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

BPSC-तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का सेंटर कोड बुधवार को जारी होगा। 15 मार्च को होने वाली पहली पाली की परीक्षा के लिए 415 केन्द्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए 2.14 लाख अभ्यर्थी ने आवेदन किया। वहीं दूसरी पाली में 1.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए 277 केन्द्र बनाए गए हैं। पटना में 30 के केन्द्रों पर परीक्षा होगी। माध्यमिक की परीक्षा के लिए नई तिथि जारी नहीं की गई है। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा कब होगी इसकी भी घोषणा अबतक नहीं हुई है। तीसरे चरण में शिक्षकों की 87,774 पदों पर नियुक्ति होनी है।

जांच तीन स्तरों पर होगी आयोग के अधिकारी ने बताया कि इसबार भी परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की जांच तीन स्तरों पर होगी। केन्द्र पर बॉयोमेटिक्स उपस्थिति के साथ-साथ फेस और आंख की पुतली की जांच की जाएंगी। इसके बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश मिलेगा। आयोग के अधिकारी ने बताया कि शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठना महंगा पड़ सकता है। अपने बदले दूसरे अभ्यर्थी को बैठाने वालों पर सीधे प्राथमिकी के आदेश दिए गए हैं। साथ ही साथ आयोग की परीक्षा से हमेशा के लिए निष्कासित भी कर दिया जाएगा। दूसरे चरण में ऐसा करने वाले 55 अभ्यर्थियों हमेशा के लिए परीक्षा से निष्कासित किया गया था।

एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा

अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक घंटा पहले आना होगा। समय पर नहीं आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। इसबार सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की मॉनिटीरिंग होगी। बीपीएससी से भी सभी केन्द्रों की निगरानी होती रहेगी। अभ्यर्थी पर सीधे कार्रवाई होगी।

डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए 15 तक भरें फॉर्म

डीएलएड परीक्षा वर्ष 2024 के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। बिहार बोर्ड से डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष एवं सत्र 2022-24 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि 12 से 15 मार्च तक है। विलंब शुल्क के साथ 16 से 21 मार्च तक भरा जाएगा। जिनका परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा है, लेकिन आवेदन पत्र जमा नहीं है, ऐसे संबंधित संस्थान के प्राचार्य लंबित परीक्षा आवेदन पत्र एंव शुल्क विस्तारित अवधि में जमा कराएं।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

3 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

3 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

11 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

11 घंटे ago